यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से दिल्ली-गाजीपुर-सुपौल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

Special Train: उत्तर रेलवे ने आगामी रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और नागपंचमी जैसे प्रमुख त्योहारों व राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा व राहत देने वाला फैसला लिया है. रेलयात्रियों के सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली से बिहार के सुपौल जंक्शन के बीच आरक्षित ग्रीष्मकालीन फेस्टिवल स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है.

उत्तर रेलवे ने बताया कि नई दिल्ली और सुपौल के बीच शुरू की जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन 6 अगस्त से लेकर 2 अक्टूबर तक चलाई जाएगी. नई दिल्ली और सुपौल जंक्शन के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन लगभग 1250 किमी की यात्रा को पूरा करने में करीब 33 घंटे का समय लेगी. इस ट्रेन में थर्ड क्लास एसी के 3, स्लीपर क्लास के 8 और जनरल क्लास के 4 डिब्बे समेत कुल 16 डिब्बे होंगे.

यह ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टुंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, औड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा जंक्शन होते हुए सुपौल तक जाएगी.

इसे भी पढ़ें-अतीक अहमद के छोटे बेटे समेत 2 की सड़क हादसे में मौत, 3 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *