आधार कार्ड पर लोन के नाम पर चल रहा साइबर स्कैम, यहां जान लें बचाव के तरीके

Aadhar Card Loan Scam: लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए स्कैमर सोशल मीडिया पर फर्जी एडवरटाइजमेंट देते हैं. इनमें लुभावने वादे या बड़ा लालच दिया जाता है, ताकि लोग उस क्लिक कर उनके जाल में फंस जाए. अब एक ऐसे ही ताजा मामले में एक विज्ञापन में आधार कार्ड पर 3 लाख रुपये का लोन देने के दावा किया जा रहा है. विज्ञापन में दावा किया गया है कि ‘प्राइम मिनिस्टर लोन स्कीम’ के तहत लोग अपने आधार कार्ड पर 3 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं.

सरकार ने दी सफाई

सरकार ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे को फर्जी बताया है. पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से पोस्ट डालकर बताया गया है कि यूट्यूब पर प्राइम मिनिस्टर लोन स्कीम के तहत 3 लाख रुपये का लोन मिलने का दावा किया जा रहा है. यह दावा पूरी तरह फर्जी है. सरकार ऐसी किसी भी स्कीम या एड को एंडोर्स नहीं करती है. लोगों को इससे सावधान रहने की जरूरत है और सरकारी सेवाओं की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का यूज करें.

ऐसे स्कैम से खुद को कैसे रखें सावधान?
  • सोशल मीडिया पर नजर आने वाली संदिग्ध और लालच देने वाली एड पर क्लिक करने से बचें.
  • किसी भी स्कीम को हमेशा सरकारी पोर्टल या दूसरे ऑफिशियल चैनल से जरूरी वेरिफाई करें.
  • किसी भी अनजान या संदिग्ध वेबसाइट और ऐप्स पर अपनी जरूरी जानकारी शेयर न करें.
  • फर्जी स्कीमों की पहचान के लिए स्पेलिंग एरर या URL को ध्यान से देखें. इनमें गड़बड़ नजर आ जाएगी.
  • अगर आपको सोशल मीडिया पर ऐसी फर्जी एड नजर आती है तो आप इन्हें रिपोर्ट कर सकते हैं. 
  • सोशल मीडिया यूज करते समय सतर्क रहें और लालच में आने से पहले सारी जानकारी को वेरिफाई जरूर करें.

इसे भी पढ़ें:-लखनऊ में भीषण आग के बाद तबाही, दो बच्चों की जलकर मौत, गृहमंत्री और CM योगी ने लिया संज्ञान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *