Travel Destinations: हरियाणा की ये जगहें घूमने के लिए है बेस्ट, जरूर करें एक्सप्लोर, सफर रहेगा यादगार

Best Travel Destinations in Hariyana: कुछ लोंगो को घूमना काफी पसंद होता है। ट्रैवल लवर्स को जब भी मौका मिलता है वो तूरंत घूमने की प्‍लानिंग करने लगते हैं।  यात्राएं न सिर्फ हमको सुकून देती हैं बल्कि हमारी जानकारी भी बढ़ाती हैं। हम यात्राओं के जरिए समृद्ध होते हैं और हमारी रचनात्मकता बढ़ती है। कई बार काम के सिलसिले में लोगों को हरियाणा का रुख करना पड़ता है। ऐसे में समय निकाल कर लोग दिल्ली को एक्सप्लोर करना जरूर चाहते हैं। जबकि दिल्‍ली के पास ही हरियाणा में भी देखने के लिए कई फेमस जगह मौजूद हैं। खासकर इतिहास से लगाव रखने वाले लोगों को हरियाणा की कुछ जगहों का दीदार जरूर करना चाहिए।

बता दें कि हरियाणा बहुत सारी ऐतिहसिक घटनाओं का गवाह रह चुका है। महाभारत और पानीपत की फेमस लड़ाइयां भी हरियाणा की धरती पर ही लड़ी गयी थीं। इसलिए आज हम आपको हरियाणा में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताते हैं। जहां की सैर एक बार आपको जरूर करनी चाहिए। यहां की सैर आपके सफर को यादगार बनाएगी।

जल महल
हरियाणा में स्थित जल महल काफी फेमस जगह है। इस डेस्टिनेशन को आपको जरूर एक्‍सप्‍लोर करना चाहिए। बता दें कि ये जल महल हरियाणा के नारनैल में मौजूद है। 11 एकड़ में फैले इस जल महल को पानीपत के दूसरे युद्ध के बाद शाह कुली खान ने निर्मित करवाया था।

महम की बावड़ी      
महम की बावड़ी को मुगल काल की विरासत माना जाता है। शाहजहां के शासनकाल में निर्मित महम की बावड़ी की लम्बाई लगभग दो सौ फीट और चौड़ाई नब्बे फीट है। महम की बावड़ी में पहुंचने के लिए 108 सीढ़ियां बनी हुई हैं। ये बावड़ी हरियाणा के रोहतक में मौजूद है।

अग्रोहा धाम मंदिर
अग्रोहा धाम मंदिर हरियाणा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। ये मंदिर महाराज अग्रसेन और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इसको वर्ष 1976 में बनवाया गया था और ये अग्रोहा धाम मंदिर हिसार में स्थित है। हरियाणा के सफर के दौरान आप अग्रोहा धाम मंदिर में दर्शन कर सकते हैं।

करनाल लेक
हरियाणा की सैर के समय आप करनाल लेक का दीदार भी कर सकते हैं। करनाल झील का नाम हरियाणा के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स में शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि महाभारत के समय में दानवीर कर्ण ने इस करनाल झील का निर्माण करवाया था।

गूजरी महल
गूजरी महल का निर्माण फिरोज शाह तुगलक ने करवाया था। इस गूजरी महल को भी ताज महल की तरह ही प्रेम की निशानी के तौर पर बनवाया गया था। ये महल फिरोज शाह तुगलक द्वारा अपनी प्रेमिका गूजरी की याद में बनवाया गया। गूजरी महल हरियाणा के हिसार में मौजूद है, जिसमें दीवान-ए-आम और बारादरी भवन भी मौजूद हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *