Weather: पूर्वांचल में एक्टिव हो रहा मानसून, अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की उम्मीद

Gorakhpur weather: इन दिनों चिलचिलाती धुप और उमस भरी गर्मी से सभी लोग परेशान है। ऐसे में ही मौसम विभाग की तरफ से राहत भरी खबर मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वांचल में अब मानसून का ट्रैक एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण आज दिन शुक्रवार से अगले चार दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई है। अभी यह प्री मानसून है। जो हफ्ते भर के बाद पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, बीते दिन बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान भी 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य यूपी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 18000 फीट की ऊंचाई पर ऊपरी वायुमंडल में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन दक्षिण पंजाब से निकलकर दक्षिण हरियाणा, मध्य उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक जा रही है। इसके चलते गोरखपुर और आसपास जिलों में 23 से 26 जून के बीच गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।

आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान दक्षिण-पूर्व की हवा चल सकती है। हवा की गति 5 से 20 किमी रह सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 36 के बीच व न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नमी 55 से 95 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *