परिषदीय शिक्षकों के तबादले से मचा हड़कंप, पहले किया आवेदन; अब करा रहे निरस्त

Uttar Pradesh: उतर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रही तबादला प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों में परेशानी की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया चल रही है. शिक्षकों ने पहले तो आवेदन कर दिया लेकिन अब जोर जुगाड़ करके अपना आवेदन वापस ले रहे हैं। तबादले में एक बिंदु यह है कि ऐसे शिक्षक जो पति-पत्नी दोनों विभाग में शिक्षक हैं तो इनके तबादले एक जगह किए जाएंगे, जहां शिक्षक-छात्र अनुपात न्यून होगा।

 जानकारी के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि तबादले के नियम स्पष्ट हैं। शिक्षक-छात्र अनुपात के अनुसार दंपती का तबादला किया जाएगा। तबादले के लिए सरप्लस शिक्षकों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी।

परिषदीय विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में तबादले के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे वरिष्ठ शिक्षकों का भी धैर्य जबाब दे रहा है। वे इसके लिए 22 जून सोमवार को दोपहर तीन बजे से बेसिक शिक्षा निदेशालय पर धरना देंगे।  शिक्षक राजीव गौड़ ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया चल रही है किंतु 10 से 15 साल से वरिष्ठ शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिला है। उन्होंने वरिष्ठता के आधार पर प्रदेश में तबादले की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *