UP News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए कहीं हवन पूजन तो कहीं पढ़ी गई नमाज

Lucknow: चादं की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थनाएं कर रहा है। हर कोई चाहता है कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे। इसे लेकर देशभर में हवन पूजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में यूपी के अयोध्या में दिवाकराचार्य महाराज ने चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया और देश के पीएम नरेंद्र मोदी व इसरो प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इसी तरह लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुहर की नमाज के बाद इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान काफी तादात में लोग शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *