राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 RAS अधिकारियों के हुए तबादले

Rajasthan RAS Transfer 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने शनिवार (20 जून) तड़के प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 178 अधिकारियों का विभिन्न विभागों और फील्ड पोस्टिंग में तबादला किया है.

तबादला सूची में पोस्टिंग ऑर्डर का इंतजार कर रहे अधिकारियों (एपीओ) की नियुक्ति, मंत्रियों के स्पेशल असिस्टेंट, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार और विभागों के अहम पदों पर बदलाव शामिल हैं. अहम फैसलों में एपीओ वाले 12 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि पांच अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:-शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है योग, कल मनाया जाएगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *