Panjab: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में सत्तारूढ़ आप विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम ने रमन अरोड़ा के जालंधर स्थित घर पर छापा मारा। बता दें कि रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। आप के प्रवक्ता नील गर्ग ने पुष्टि करते हुए कहा कि रमन अरोड़ा के घर पर छापा मारा गया है। पंजाब सरकार ने हाल ही में विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद विधायक ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस कदम के पीछे के कारण की जानकारी नहीं है।
भगवंत मान ने दी प्रतिक्रिया
आप विधायक की गिरफ्तारी के बाद सीएम भगवंत मान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर हमारी नीति बिल्कुल साफ है। चाहे कोई अपना हो या पराया, कोई भी किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानूनी कार्रवाई जरूर होगी।
इसे भी पढ़ें: बिहार में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, PM मोदी 29 मई को करेंगे शिलान्यास