निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में उतरे 6 लोगों की दम घुटने से मौत, CM मांझी ने हादसे पर जताया शोक

Odisha: ओड़िशा के कालाहांडी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहा एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर काम कर रहे छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बीमार हो गया। पुलिस के मुताबिक, हादसा जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण हुआ। हादसे की सुचना मिलते ही वहा अफरा तफरी का माहौल हो गया. आनन फानन मे सभी लोगो को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरो ने छह लोगो को मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गांव में एक घर के पास नया सेप्टिक टैंक बनाया जा रहा था। इसी दौरान टैंक के भीतर अचानक दम घुटने जैसी स्थिति बन गई और अंदर मौजूद मजदूर बेहोश होने लगे। इसी दौरान उन्हें बचाने के लिए एक-एक कर अन्य लोग भी सेष्टिक टैक मे उतरने लगे लेकिन जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण वे भी बेहोश हो गए। देखते ही देखते यह रेस्क्यू कोशिश एक बड़े हादसे में बदल गई। जिसमें में तीन राजमिस्त्री, एक मजदूर, घर का मालिक और उसका बेटा शामिल बताए जा रहे हैं।

सीएम माझी ने हादसे पर जताया शोक

घटना की सूचना मिलने के बाद मदनपुर रामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुरक्षा इंतजामों में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई थी। वहीं इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *