कांग्रेस के दिग्गज नेता की बहू ने भाजपा का थामा हाथ, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वसंत दादा पाटिल की बहू जयश्री पाटिल ने आज अपने सांगली जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य नेता उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र में बीजेपी की बढ़ेगी ताकत

जयश्री पाटिल के बीजेपी में शामिल होने से पश्चिमी महाराष्ट्र में बीजेपी की ताकत बढ़ेगी और खासकर मराठा वोट बैंक बीजेपी की तरफ आएगा। अब तक मराठा वोट बैंक शरद पवार, अजित पवार, कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है लेकिन अब बीजेपी भी पूर्व सीएम वसंतदादा पाटिल के परिवार को जोड़कर अपना वर्चस्व बढ़ाएगी।

महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता थे वसंत दादा पाटिल

महाराष्ट्र के वसंत दादा पाटिल एक प्रमुख राजनेताओं में से एक थे, जो स्वतंत्रता सेनानी भी रहे। उनका जन्म 13 नवंबर 1917 को सांगली जिले के पद्माळे गांव में एक शेतकरी परिवार में हुआ और मृत्यु 1 मार्च 1989 को हुई। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता थे और महाराष्ट्र की राजनीति में उनकी काफी पकड़ थी। 

उन्होंने महात्मा गांधी और विनोबा भावे जैसे नेताओं से प्रेरणा ली और सत्याग्रही के रूप में कई बार जेल गए। सांगली में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल थे, जिसमें एक घटना में उन्हें गोली भी लगी थी। वह महाराष्ट्र के सीएम रहे और राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके है। उनके सहकारी कार्यों के लिए 1967 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:-अमित शाह ने भारतीय भाषाओं के महत्व पर दिया जोर, कहा- देश में अंग्रेजी बोलने वालों को अपने ऊपर आएगी शर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *