डीके शिवकुमार कैबिनेट का आज होगा विस्तार, 20 नए मंत्री होंगे शामिल, देख लीजिए पूरी लिस्ट

Karnataka: कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार की शाम को होने वाला है. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार की अंतिम सूची को कांग्रेस आलाकमान ने मंजूरी दे दी है. जारी पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को कैबिनेट विस्तार के लिए 20 नए मंत्रियों के नामों की स्वीकृति दी गई है.  सोमवार शाम करीब 4 बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है.

कैबिनेट विस्तार के लिए सामने आई मंत्रियों के नामों की लिस्ट

  • पी. एम. नरेंद्रस्वामी
  • शिवराज तंगदागी
  • रुद्रप्पा लमानी
  • के. एस. बसवन्थप्पा
  • बी. नागेंद्र
  • टी. रघुमूर्ति
  • बी. जेड. जमीर अहमद खान
  • रिजवान अरशद
  • के. एम. शिवलिंगे गौड़ा
  • एच. सी. बालकृष्ण
  • गायत्री शांतहेगौड़ा
  • बसवराज रायरेड्डी
  • विजयानंद काशप्पनावर
  • लक्ष्मण सावदी
  • संतोष लाड
  • मधु बंगारप्पा
  • पुत्तरंगशेट्टी
  • मंकाला वैद्य
  • डॉ. अजय सिंह
  • एन. चलुवराया स्वामी

इन पदों पर भी मिली मंजूरी

  • विधानसभा अध्यक्ष – जी. एस. पाटिल
  • विधानसभा उपाध्यक्ष-ए. एस. पोनन्ना
  • विधान परिषद सभापति -सलीम अहमद
  • विधान परिषद उपसभापति -उमाश्री

इसे भी पढ़ें:-समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर खाक हुआ कोच, यात्रियों में हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *