पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से सात मजदूरों की मौत

Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के साउथ तालुक मादापट्टना इलाके में एक पत्थर की खदान में विशालकाय चट्टान ढह गई। इस हादसे में बिहार के रहने वाले 7 मजदूरों की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए हैं।

काम के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह-सुबह उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में लगे हुए थे। वहां मौजूद एक मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान मजदूरों के ऊपर आ गिरी। सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और वहां स्टोन क्रशर साइट पर काम करते थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन जांच जारी

बता दें कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाने का काम शुरू किया। हादसे में घायल हुए मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।

मलबे की तलाश में जुटी प्रशासन

प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए मलबा साफ किया जा रहा है कि कहीं कोई और मजदूर तो अंदर नहीं फंसा है।

बिहार के रहने वाले थे सभी मृतक

पुलिस ने बताया कि जान गंवाने वाले सभी 7 मजदूर बिहार के रहने वाले थे। उनके परिवारों को इस हादसे की जानकारी देने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि यह चट्टान कैसे गिरी और क्या खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी या लापरवाही की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *