J&K: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. अब्दुल्ला 16 साल से फरार था और उसने केंद्र शासित प्रदेश के बाहर ठिकाना बना रखा था. जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों के इस ऑपरेशन में एक अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान उर्फ खुबैब को भी गिरफ्तार किया गया है.
19 जगहों पर की गई छापेमारी
इस बड़ी कार्रवाई में जम्मू और कश्मीर पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों ने भी भाग लिया. जांच एजेंसियों ने जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा सहित 19 जगहों की छापेमारी की गई. साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है.
आतंकियों को आश्रय और खाना देने का आरोप
हुरैरा और उस्मान दोनों ही 12-12 लाख के इनामी आतंकी हैं. इन तीन स्थानीय साथियों में मोहम्मद नकीब बट, आदिल रशीद बट और गुलाम मोहम्मद मीर उफ मामा शामिल हैं. गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकियों ने श्रीनगर समेत घाटी के विभिन्न इलाकों में अलग अलग समय पर 40 से ज्यादा विदेशी जिनमे अधिकांश पाकिस्तानी आतंकी ही थे, कि गतिविधियों की कमान संभाली.
16 साल पहले भारत में की थी घुसपैठ
अधिकारियों ने कहा कि जांच से पता चलता है कि एक विदेशी आतंकवादी ने अन्य राज्यों में लश्कर-ए-तैयबा नेटवर्क की मदद से जाली दस्तावेजों और पहचान पत्रों के आधार पर देश से बाहर यात्रा करने में कामयाबी हासिल की. ये आतंकवादी लगभग 16 साल पहले भारत में घुसपैठ कर चुके थे. इस दौरान कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:-एयर इंडिया ने लागू किया नया फ्यूल सरचार्ज, अब दूरी तय करेगी किराया