HRTC कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 24 जून से थमेंगे बसों के पहिये

Roadways bus strike: हिमाचल प्रदेश में पथ परिवहन निगम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं. शिमला में मंगलवार को एचआरटीसी यूनियन और सरकार के साथ बैठक बेनतीजा रही और ऐसे में अब 24 जून की रात 12 बजे से पूरे प्रदेश में एचआरटीसी बसों के पहिए थम जाएंगे.

कर्मचारी यूनियन का आरोप है कि कर्मचारियों के लंबित भत्तों के लगभग 100 करोड़ रुपये का भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया है. इस मांग को लेकर पहले ही सरकार को 24 जून तक का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि तक कोई ठोस समाधान नहीं निकलने पर कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला लिया है.

प्रदेशभर में हड़ताल की स्थिति में हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, हड़ताल की घोषणा के बाद प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें:-इमरान की ‘रूह’ का टीजर आउट, शैतानी लुक में दिखे एक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *