Ambala: मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत 28 मार्च को अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से 28 मार्च को बाद दोपहर 4 बजे अम्बाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन जाएगी तथा यहां से अम्बाला, पंचकूला व यमुनानगर के श्रद्धालु जिन्होंने सरल पोर्टल पर पंजीकरण किया था वे यहां से अयोध्या यात्रा के लिए रवाना होंगे. मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए मैसेज कर दिया गया है.
इन स्टेशनों से सवार हो सकेंगे यात्री
रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, यह ट्रेन अंबाला से दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी. रास्ते में यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा और दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर बोर्डिंग प्वाइंट्स दिए गए हैं. इसके तहत ट्रेन का कुरुक्षेत्र में ठहराव शाम 4 बजे, करनाल में 4:45 बजे, पानीपत में 5:45 बजे, सोनीपत में 6:55 बजे, पुरानी दिल्ली में रात 8:10 बजे ठहराव के बाद ट्रेन शनिवार 29 मार्च को सुबह 10:40 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी.
साप्ताहिक आधार पर चलेंगी
रेलवे ने आगामी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. उत्तर रेलवे ने श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि को जून के अंत तक बढ़ा दिया है. इस फैसले से बिहार और राजस्थान के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा फायदा होगा.
समय सारणी पर एक नजर
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. श्रीगंगानगर से ट्रेन रविवार दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर सोमवार रात 11:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वापसी में समस्तीपुर से ट्रेन मंगलवार रात 12:45 बजे रवाना होकर बुधवार दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर छपरा ग्रामीण, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी. छपरा ग्रामीण और श्रीगंगानगर के बीच समय सारणी में कोई बदलाव नहीं है.
इसे भी पढ़ें:-तनाव से मिनटों में मिलेगा सुकून, रोजाना करें ये 7 असरदार योगासन