Byelection result: बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मतगणना जारी है. बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मंजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान पिछले महीने की 30 तारीख को हुआ था.
मंजालपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल 15,981 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को अब तक 6,104 वोट मिले हैं. भाजपा ने 9,877 मतों की मजबूत बढ़त बना ली है. मतगणना की प्रक्रिया अभी जारी है.
बांकीपुर में चौथे राउंड की गिनती भी पूरी कर ली गई है. चार राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. उन्हें 6269 वोट मिले हैं. वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 5124 वोट मिले हैं. इस तरह प्रशांत किशोर 1145 वोट से आगे हैं.
दतिया में पहले राउंड में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बनाई थी, लेकिन अगले दो राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को ज्यादा वोट मिले हैं. इससे बीजेपी के आशुतोष की बढ़त कम हुई है और कांग्रेस उम्मीदवार 33 वोट से आगे निकल गए हैं. बीजेपी उम्मीदवार को अब तक 12,399 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस को 12,432 और आसपा को 4,874 वोट मिले हैं.
इसे भी पढ़ें:-सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, अयोध्या से गुवाहाटी तक गूंजे भोलेनाथ के जयकारे