बीजापुर में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी मार गिराया है. राज्य को नक्सल मुक्त करने की दिशा में यह अहम कदम है. गृह मंत्री अमित शाह सिंह ने इसी साल मार्च तक देश को नक्सलमुक्त करने की बात संसद में कही थी और अब सुरक्षाबलों के जवान गृहमंत्री के इस वादे को पूरा करने के बेहद करीब हैं. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में एक माओवादी का शव बरामद किया है.

8 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर

इस मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है. खबर है कि 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया है. उधम सिंह लंबे समय से सुरक्षाबलों के रडार पर था और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका था.  मौके से मिले सुराग इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि मारा गया नक्सली उधम सिंह ही है.

डीआरजी और कोबरा जवानों का संयुक्त ऑपरेशन

इस पूरे ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं. जवानों ने बेहद रणनीतिक तरीके से इलाके में घेराबंदी की और नक्सलियों को पीछे हटने का मौका नहीं दिया. जंगल और पहाड़ी इलाके होने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

AK-47 और हथियार बरामद

मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद मिलने की खबर है. इसके अलावा कुछ अन्य नक्सली सामान भी बरामद किए गए हैं. इससे साफ है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे.

नक्सल प्रभावित है बीजापुर

छत्तीसगढ़ का बीजापुर जिला नक्सल प्रभावित है. नक्सल प्रभावित जिले में सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. सुरक्षाबल के जवानों ने बस्तर में नक्सलियों के कई टॉप लीडरों को मार गिराया है. वहीं, लगातार हो रहे सरेंडर के कारण माओवादी संगठन बैकफुट पर है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की समय सीमा तय की है.

इसे भी पढ़ें:-देश के टॉप 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जहां कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *