patna coaching firing case: पटना की एक कोचिंग में हुई फायरिंग मामले में खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस खान सर को तलाश रही है। उनके खिलाफ कदमकुआं थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में अब बड़ा कानूनी मोड़ आ गया. खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने उनके खिलाफ फायरिंग से जुड़े आरोपों और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि कोचिंग कैंपस में हुए हंगामे और वायरल वीडियो की जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है
जानिए क्या है पूरा मामला?
पटना के कदमकुआं स्थित एक कोचिंग कैंपस में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का एक बैनर लगा था। इसे लेकर आरोप ये है कि कुछ लोगों ने उस पोस्टर को फाड़ दिया। इसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने लगा था। इस घटना के बाद खान सर की खान ग्लोबल स्टडीज कैंपस में ईंट-पत्थर फेंके जाने, होर्डिंग तोड़ने और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना में घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद खान सर ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि उनके संस्थान के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई थी।
खान सर के इस बयान के बाद मामला गर्मा गया और छात्रों में दहशत फैल गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने क्या बताया?
पटना पुलिस ने खान सर कोचिंग विवाद मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बड़ा अपडेट दिया. पुलिस के मुताबिक 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई थी जांच के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें घटना के बाद दो लोग हवाई फायरिंग करते दिखाई दिए. वीडियो सत्यापन के बाद खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. पुलिस ने इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त कर लिए हैं और एफएसएल जांच कराई जा रही है. आगे की कार्रवाई जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.