मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, कैश वैन लूटकांड में थे शामिल

Crime News: बिहार में एक के बाद एक अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस बीच पटना में बुधवार को कुख्यात अपराधी अजय पासवान का एनकाउंटर किया गया. अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी लंबे समय से अपराधी की तलाश थी. गिरफ्तार दोनों बदमाश 13 मई को हुए CMS कंपनी की कैश वैन लूटकांड में शामिल थे.

सोने-चांदी की दुकान में लूट की योजना बना रहे थे 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो कुख्यात अपराधी मसौढ़ी इलाके में किसी सोना-चांदी की दुकान में लूट की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने जैसे ही अपराधियों की घेराबंदी की, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.
 
इस दौरान एक गोली पुलिस वाहन पर भी लगी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी अजय पासवान घायल हो गया. घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं दूसरे अपराधी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

दोनों पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अजय पासवान पटना जिले मनेर का रहने वाला है. जिसके पास से घटना स्थल पर एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया हैं. दोनों अपराधियों पर डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 20 से अधिक मामले दर्ज हैं और वे कई राज्यों में वांछित थे.

बता दें कि दोनों अपराधी 13 मई 2026 को गोपालपुर थाना क्षेत्र में CMS कंपनी की कैश वैन लूट कांड में भी शामिल थे. इस मामले का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा किया था.

इसे भी पढ़ें:-सिद्धारमैया के बाद कौन बनेगा कर्नाटक का सीएम, 4 बनाएं जाएंगे डिप्टी सीएम, 30 मई को शपथ ग्रहण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *