Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल लालू यादव के पुराने सिपाही और आरजेडी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया. उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहे.
बीजेपी में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा कि उन्हें आरजेडी में सम्मान नहीं मिल रहा था और वह किसी पद के लालच में बीजेपी में शामिल नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक पार्टी के किसी भी पद की बात है, मैंने कभी उसकी चाहत नहीं रखी. अपनी 20 साल की सर्विस में मुझे अपनी पुरानी पार्टी से जरा सी भी पहचान नहीं मिली, न ही मैंने कोई पद मांगा. मैंने हमेशा सम्मान को महत्व दिया है. मैंने आत्म-सम्मान की लड़ाई में पार्टी छोड़ी और एक ऐसी पार्टी में शामिल हुआ जहां मुझे विश्वास है कि मेरा सम्मान किया जाएगा.
इसे भी पढें:-62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी में यूपी सरकार, युवाओं के लिए नया अपडेट
अब भारत में डेंगू की टेंशन खत्म, देश की पहली वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ तैयार