Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश तट से दूर बंगाल की खाड़ी में रविवार को तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, भूकंप के झटके विशाखापत्तनम शहर के कई इलाकों में महसूस किए गए। बता दे कि इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राहत की बात यह थी कि भूकंप का असर ज्यादा नही रहा और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र के अनुसार, भूकंप आज सुबह 5 बजकर 5 मिनट 46 सेकंड पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से करीब 225 किलोमीटर दूर स्थित था। इसका केंद्र 16.805 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 84.381 डिग्री पूर्वी देशांतर पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। समुद्र के भीतर कम गहराई में आए भूकंपों पर विशेषज्ञ नजर बनाए रखते हैं, क्योंकि कई बार ऐसे झटके सुनामी की आशंका पैदा कर सकते हैं। बता दे कि इस भूकंप के बाद सुनामी जैसी किसी भी स्थिति की चेतावनी जारी नहीं की गई।
जानकारी के मुंताबिक भूकंप के हल्के झटके विशाखापत्तनम शहर के कई इलाकों में महसूस किए गए। कुछ लोगों ने सुबह अचानक कंपन महसूस होने पर घरों से बाहर निकल गए। जबकि कई लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए नजर आए। बता दे कि झटके काफी हल्के थे और कुछ ही सेकंड तक महसूस किए गए,