कल खेला जायेगा एशिया कप का फाइनल मैच, टीम इंडिया-श्रीलंका के बीच होगा मुकाबला

Sports: टी20 एशिया कप के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका से होगा, जिसमें टीम इंडिया की नजरें पिछली बार खिताबी मुकाबले में मिली हार का बदला लेने पर रहने वाली हैं। बता दें कि भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने बिना एक भी मुकाबला गंवाए खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का किया है।

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश महिला टीम का सामना किया था, जिसको वह 40 रनों से जीतने में कामयाब रहीं थी। अब सभी की नजरें 13 सितंबर को होने वाले फाइनल मैच को लेकर है, जिसमें टी20 इंटरनेशनल में देखा जाए तो अभी तक भारतीय टीम का पलड़ा श्रीलंका के खिलाफ भारी ही दिखा है।

श्रीलंका के खिलाफ रहा टीम इंडिया का बेहतरीन रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया की बाकी टीमों की तरह श्रीलंका के खिलाफ भी टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड शानदार देखने को मिलता है। टीम इंडिया ने महिला टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका की टीम का सामना 31 बार किया है और इसमें से 25 बार वह मुकाबले को जीतने में कामयाब रही है जबकि सिर्फ 5 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच रद्द रहा है।

बता दें कि ऐसे में भारतीय महिला टीम के इस रिकॉर्ड को देखा जाए तो फाइनल मुकाबले को लेकर उनका पलड़ा भारी माना जा सकता है लेकिन श्रीलंकाई टीम के फॉर्म और दुबई की धीमी पिच को ध्यान में रखते हुए उनके लिए यह फाइनल मैच आसान नहीं रहने वाला है, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर को लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं जिनका बल्ला अभी तक टूर्नामेंट में उम्मीद के अनुसार चलता नहीं दिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *