IPL 2025 : क्रिकेट टीम के दौरान आईपीएल 2025 के पहले बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर सीधे फाइनल का टिकट कटाया। इस दौरान टीम 2011, 2015 और 2016 के बाद चौथी बार फाइनल में पहुंची है। बता दें कि आरसीबी को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है और विराट कोहली इस साल आईपीएल ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर सकते हैं। ऐसे में पंजाब के खिलाफ आरसीबी की टीम ने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए
1. पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट
बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2025 में पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। जानकारी के मुताबिक, आरसीबी ने इस सत्र के दौरान पावरप्ले में 26 विकेट चटकाए हैं। इनमें से चार विकेट गुरुवार को पंजाब के खिलाफ आए। बता दें कि आरसीबी के बाद इस लिस्ट में मुंबई की टीम है
IPL 2025 में पावरप्ले (ओवर 1 से 6) के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम
टीम | विकेट (पावरप्ले में अब तक) |
---|---|
आरसीबी (RCB) | 26 |
एमआई (MI) | 23 |
केकेआर (KKR) | 20 |
डीसी (DC) | 20 |
2. भुवी 200 विकेट से चार शिकार दूर
भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब के खिलाफ मैच में दो ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। आपको बता दें कि ये आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 196 विकेट हैं। भुवनेश्वर से आगे सिर्फ स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, इन्होंने 219 विकेट लिए हैं और तीसरे नंबर 192 विकेट के साथ सुनील नरेन हैं।
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज | विकेट |
---|---|
युजवेंद्र चहल | 219 |
भुवनेश्वर कुमार | 196 |
सुनील नरेन | 192 |
पीयूष चावला | 192 |
रविचंद्रन अश्विन | 187 |
3. दिल्ली टीम राजस्थान के खिलाफ
पंजाब को आरसीबी की टीम ने 14.1 ओवर में 101 रन पर समेट दिया। जानकारी के मुताबिक, आईपीएल प्लेऑफ के ये दूसरे सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2008 में दिल्ली की टीम राजस्थान के खिलाफ अंतिम चार के मुकाबले में 87 रन पर सिमट गई थी। जबकि तब प्लेऑफ नहीं, सेमीफाइनल खेला जाता था।
IPL प्लेऑफ (अंतिम-4 मैच) में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमें
स्कोर | टीम | खिलाफ | साल |
---|---|---|---|
87 | दिल्ली कैपिटल्स | राजस्थान रॉयल्स | 2008 |
101 | पंजाब किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2025 |
101 | लखनऊ सुपर जायंट्स | मुंबई इंडियंस | 2023 |
104 | डेक्कन चार्जर्स | चेन्नई सुपर किंग्स | 2010 |
107 | कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई इंडियंस | 2017 |
109 | राजस्थान रॉयल्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2015 |
4. कुंबले-वॉटसन के क्लब में शामिल हुए सुयश
लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने आरसीबी के लिए 17 रन देकर तीन विकेट लिया। मैच के दौरान काफी जोश में उन्होंने उन्होंने मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह और मुशीर खान को आउट किया। 17 रन देकर तीन विकेट प्लेऑफ या अंतिम चार के मैच में आरसीबी के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है। सुयश के अलावा यश दयाल को दो विकेट और हेजलवुड को तीन विकेट मिले। रोमारियो शेफर्ड ने एक विकेट लिया।
IPL प्लेऑफ/अंतिम-4 के मुकाबलों में RCB की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
गेंदबाज | गेंदबाजी आंकड़े | खिलाफ | साल |
---|---|---|---|
अनिल कुंबले | 16/4 | डेक्कन चार्जर्स | 2009 |
शेन वॉटसन | 29/4 | गुजरात लायंस | 2016 |
सुयश शर्मा | 17/3 | पंजाब किंग्स | 2025 |
5. सबसे कम ओवर में आउट हुई पंजाब
बता दें कि पंजाब की टीम ने अंतिम चार के मुकाबले में सबसे कम ओवर बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उसने मात्र 14.1 ओवर बल्लेबाजी की और ऑलआउट हो गई। आईपीएल के मुताबिक, इससे पहले 2008 में सेमीफाइनल में राजस्थान की टीम के खिलाफ दिल्ली 16.1 ओवर बल्लेबाजी कर सकी थी।
IPL प्लेऑफ में किसी टीम द्वारा खेले गए सबसे कम ओवर (जब सभी 10 विकेट गिरे)
ओवर (खेले) | टीम | खिलाफ | साल |
---|---|---|---|
14.1 | पंजाब किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2025 |
16.1 | दिल्ली कैपिटल्स | राजस्थान रॉयल्स | 2008 |
16.3 | लखनऊ सुपर जाएंट्स | मुंबई इंडियंस | 2023 |
16.5 | दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | 2012 |
6. आरसीबी के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा जीत
बता दें कि अब तक आरसीबी ने इस सीजन में 10 मैच जीत लिए हैं। ऐसे में अगर टीम एक और मैच जीतती है तो एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच जीतने के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ देगी। वहीं साल 2011 में भी बेंगलुरु ने पूरे सीजन को मिलाकर 10 मैच जीते थे। आरसीबी ने उस रिकॉर्ड की बराबरी की। अब टीम के पास फाइनल जीतने का मौका है।
RCB द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा जीत
मैच जीते | साल |
---|---|
10* | 2025 |
10 | 2011 |
9 | 2009 |
9 | 2013 |
9 | 2016 |
9 | 2021 |
9 | 2022 |
7. आरसीबी के लिए सॉल्ट के नाम सबसे तेज
आरसीबी के लिए आईपीएल प्लेऑफ में अब सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड फिल सॉल्ट के नाम है। जीत के नजदीक पहुंचने के बाद सॉल्ट ने 27 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली। बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। जिसके दौरान उन्होंने 2016 फाइनल में सनराइजर्स के खिलाफ 25 गेंद में और 2011 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर दो में 27 गेंद में अर्धशतक लगाया था।
आरसीबी के लिए प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक
बल्लेबाज | गेंदें | खिलाफ | स्थान | साल |
---|---|---|---|---|
फिल सॉल्ट | 23 | पंजाब किंग्स | मुल्लांपुर | 2025 |
क्रिस गेल | 25 | सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद | 2016 |
क्रिस गेल | 27 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई | 2011 |
रजत पाटीदार | 28 | लखनऊ सुपर जाएंट्स | कोलकाता | 2022 |
8. प्लेऑफ में सबसे तेज लक्ष्य को छोड़ा पीछा
जानकारी के मुताबिक आरसीबी ने 102 रनों का लक्ष्य 60 गेंदों शेष रहते हासिल किया। यह आईपीएल प्लेऑफ में गेंदों के लिहाज से सबसे तेजी से हासिल किया गया लक्ष्य है। इस दौरान इससे पहले 2024 में सनराइजर्स के खिलाफ फाइनल में कोलकाता ने 10.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था। तब 57 गेंद शेष थे। इस मैच के बाद आरसीबी ने कोलकाता को पीछे छोड़ा।
आईपीएल प्लेऑफ मैचों में सबसे तेज रन चेज (शेष गेंदों के आधार पर)
शेष गेंदें | टीम | खिलाफ | स्थान | साल |
---|---|---|---|---|
60 | आरसीबी | पंजाब | मुल्लांपुर | 2025 |
57 | केकेआर | हैदराबाद | चेन्नई | 2024 |
38 | केकेआर | हैदराबाद | अहमदाबाद | 2024 |
33 | मुंबई | केकेआर | बेंगलुरु | 2017 |
31 | सीएसके | पंजाब | मुंबई | 2008 |
इसे भी पढ़ें :- रोहतास के विक्रमगंज में सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, विकास परियोजनाओं की देंगें सौगात