डिवाइडर से टकराई बाइक, होली मनाने जा रहे दो युवकों की मौत

Prayagraj: थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव के समीप बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने थरवई पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी. सूचना पर थरवई पुलिस 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी कोटवा बनी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया.

मृतकों की हुई पहचान

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान फाफामऊ थाना क्षेत्र के रुदापुर निवासी 22 वर्षीय मनोज कुमार गौतम तथा चंदापुर निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार गौतम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक होली के त्योहार पर रिश्तेदारी में जा रहे थे.

15 दिन पहले हुई थी शादी

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. मनोज गौतम की महज 15 दिन पहले ही शादी हुई थी. वह पंजाब के लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था शादी के कुछ दिन पहले ही घर आया था और दो भाइयों में बड़ा था. वहीं राहुल गौतम ट्रक चालक था और परिवार का इकलौता बेटा था. उसकी दो छोटी बहनें पिंकी (21) और रिकी (19) हैं. पिता अमृतलाल भी ट्रक चालक हैं.

विधिक कार्रवाई जारी

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि बाइक के डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मृत्यु हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:-Vastu Tips: अपने घर को ऊर्जावान और समृद्ध बनाएं, किस चीज को कहां रखने से होगा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *