Manipur: मणिपुर में शांति बहाली की तमाम कोशिशों के बीच खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. कई महीनों से हिंसा और जातीय संघर्ष की मार झेल रहे इस राज्य में अब छह नागा लोगों के क्षत-विक्षत शव मिलने से हालात और गंभीर हो गए हैं. जिन परिवारों को उम्मीद थी कि उनके अपने किसी तरह लौट आएंगे, उन्हें अब मौत की खबर मिली है. इस घटना की खबर मिलते ही जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (JNIMS) के बाहर सैकड़ों लोगों जमा हो गए. तनाव बढ़ता देख सुरक्षा बलों ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. ये लोग उन छह नगा व्यक्तियों के शव लेने के लिए इकट्ठा हुए थे, जिन्हें 13 मई 2026 को लेइलोन वैफेई गांव से कथित तौर पर अगवा किया गया था.
इसे भी पढ़ें:-यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की कटऑफ कितनी जा सकती है? इतने नंबर हैं तो फिजिकल का चांस