Eye Care Tips: गर्मी के मौसम में तेज धूप, बाहरी गतिविधियाँ और लंबे दिन होते हैं, लेकिन इससे कई लोगों को आँखों में तकलीफ भी हो सकती है. आँखों की सबसे आम मौसमी समस्याओं में से एक है आँखों का सूखापन , जो गर्म और शुष्क मौसम में और भी बढ़ जाता है. गर्मियों में आँखों के सूखेपन के लक्षणों को समझने से आपको समस्या की पहचान जल्दी करने और अपनी आँखों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सही कदम उठाने में मदद मिल सकती है.
गर्मी के मौसम में उच्च तापमान, एयर कंडीशनिंग, धूल और लंबे समय तक स्क्रीन का उपयोग करने से आंखों में सूखापन हो सकता है. जब आंखें पर्याप्त मात्रा में आंसू नहीं बनातीं या आंसू बहुत जल्दी सूख जाते हैं, तो सूखापन और जलन हो सकती है.
आंखों के बचाव के लिए आसान उपाय:
- सनग्लासेस का प्रयोग: धूप में बाहर निकलते समय हमेशा 100% UV प्रोटेक्शन वाले धूप के चश्मे पहनें, ताकि आंखें धूल और तेज किरणों से बची रहें。
- हाइड्रेशन: दिन भर में पर्याप्त मात्रा (कम से कम 3-4 लीटर) पानी पिएं. शरीर में पानी की कमी होने से आंखों का नेचुरल मॉइस्चर कम हो सकता है。
- आंखों की सिकाई (कंप्रेस): जलन होने पर साफ और मुलायम सूती कपड़े को गुनगुने पानी में डुबोकर, आंखों को बंद करके कुछ देर के लिए सिकाई करें。
- स्क्रीन टाइम कम करें: फोन, कंप्यूटर या टीवी का इस्तेमाल करते समय पलकें (Blink) झपकाना भूल जाते हैं, जिससे सूखापन बढ़ता है. ’20-20-20′ नियम का पालन करें (हर 20 मिनट बाद, 20 फीट दूर 20 सेकंड के लिए देखें).
- आंखों को न रगड़ें: खुजली या जलन होने पर आंखों को रगड़ने से बचें; इससे संक्रमण का खतरा और कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है
- ठंडे पानी से आंखें धोएं: बदलते मौसम में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ठंडे पानी से आंखें धोएं,
- सेवन: बादाम, सौंफ और मिश्री का पाउडर बनाकर रात में गर्म दूध के साथ लेने से आंखों की रोशनी को फायदा मिल सकता है. विटामिन A, E और C से भरपूर फूड डाइट में शामिल करें.
इसे भी पढ़ें:-UP के सभी जिलों में लागू होगी ‘श्रमिक विद्या योजना’, CM योगी बोले- कोई बच्चा मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे