केरल कैबिनेट में विभागों का बंटवारा! जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

Keralam: केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बुधवार को यूडीएफ सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया. उन्होंने वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह समेत कुल 35 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी अकेले संभालेंगे. नई कैबिनेट में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को गृह और सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ-साथ तीन अन्य विभाग भी सौंपे गए हैं. 

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेता पी.के. कुन्हालीकुट्टी को उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और वस्त्र जैसे सात विभाग मिले हैं. केरल कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ़ को बिजली और पर्यावरण विभाग सौंपा गया है, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन को स्वास्थ्य और देवस्वम मंत्री बनाया गया है. रोजी एम. जॉन उच्च शिक्षा विभाग संभालेंगे, जबकि ए.पी. अनिल कुमार को भूमि और राजस्व विभाग आवंटित किया गया है.

प्रमुख मंत्रियों और उनके विभागों की सूची इस प्रकार है

मंत्री का नाम प्रमुख विभाग
वी.डी. सतीशन (मुख्यमंत्री)वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन, बंदरगाह
रमेश चेन्निथलागृह, सतर्कता
पी.के. कुन्हालीकुट्टीउद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी
के. मुरलीधरनस्वास्थ्य, देवस्वोम
एन. शम्सुद्दीनसामान्य शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण
पी.सी. विष्णुनाथपर्यटन, संस्कृति, सिनेमा
रोजी एम. जॉनउच्च शिक्षा
ए.पी. अनिल कुमारराजस्व
सनी जोसेफबिजली
टी. सिद्दीकीकृषि

अन्य प्रमुख मंत्रियों में मोन्स जोसेफ (जल संसाधन), शिबु बेबी जॉन (वन), अनूप जैकब (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति) और सी.पी. जॉन (परिवहन) शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *