अनियंत्रित टैंकर ने ट्रक को मारी टक्कर, दो मैकेनिकों की मौत

Kerala: केरल के कन्नूर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रविवार की देर रात पिलाथारा इलाके में बेकाबू टैंकर ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. इस घटना में ट्रक की मरम्मत कर रहे दो मैकेनिकों की दर्दनाक मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात करीब ढाई बजे दो मैकेनिक सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक की मरम्मत कर रहे थे. तभी एक बेकाबू टैंकर लॉरी ने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लकड़ी से लदे ट्रक में तुरंत भीषण आग लग गई. इस टक्कर के कारण दोनों मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बताया कि लकड़ी से लदा ट्रक आग के कारण जलकर पूरी तरह खाक हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन एवं बचाव कर्मियों ने आग पर काबू पाया. पुलिस ने बताया शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए घटना की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:-पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि आज, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *