सरकार का नया निर्देश, ‘जन-गण-मन’ से पहले 3.10 मिनट तक बजेगा ‘वंदे मातरम’

Vande Mataram Guidelines : केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. बता दें कि सरकार के निर्देशानुसार अब राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ बजेगा. गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सरकार ने आधिकारिक मौकों पर ‘वंदे मातरम्’ के छह अंतरा वाले संस्करण को बजाना या गायन अनिवार्य किया है. जिसकी कुल अवधि 3.10 मिनट होगी.

ऐसे में सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार यह नियम राष्ट्रीय ध्वज फहराने, कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के आगमन या उनके भाषणों के साथ, नाम संबोधन से पहले और बाद में अनिर्वाय तौर पर लागू किया गया है. इसके साथ ही सरकारी कार्यक्रमों, सरकारी स्कूलों के आयोजन या अन्य औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ बजाया या गाया जाएगा. 

राष्ट्रगान से पहले बजाया जाएगा  राष्ट्रगीत

इतना ही नही बल्कि नई गाइडलाइन के मुताबिक वंदे मातरम का पूरा आधिकारिक संस्करण, बता दें कि इसमें छह लाइनें हैं जो कि लगभग 3 मिनट 10 सेकंड का है, बड़े सरकारी मौकों पर गाया या बजाया जाएगा. साथ ही निर्देश का एक खास पहलू यह भी है कि जब भी किसी कार्यक्रम में वंदे मातरम और राष्ट्रगान दोनों हों, तो राष्ट्रगान से पहले राष्ट्रगीत गाया जाना चाहिए.

राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने का मकसद

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, गाइडलाइंस में आगे बताया गया कि इस सम्मान में हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा. साथ ही गृह मंत्रालय ने शैक्षणिक संस्थानों से यह भी जानकारी दी कि वे रोजाना स्कूल में प्रार्थना या जरूरी शैक्षणिक कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ गीत को बढ़ावा दें. बता दें कि सरकार के इस कदम का मकसद छात्रों और आम लोगों में राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जागरूकता और सम्मान को बढ़ावा देना है.

इसे भी पढ़े :- वोटर, विकास और…, चुनाव से पहले तीनों को साधेगी डबल इंजन सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *