Usha Vance : वाशिंगटन में फोरम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा ने भी शिकरत की। बातचीत के दौरान उन्होंने एक बेहद दिलचस्प वाकया साझा किया। उन्होंने भारत यात्रा के दौरान आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली उषा वेंस ने बीते अप्रैल माह में भारत यात्रा के लम्हों को याद किया। जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने बताया कि पीएम मोदी से बातचीत के दौरान उनके बेटे ने इतना तक कह दिया कि प्रधानमंत्री आवास में ही रह सकता है।
भारत उनके लिए वास्तव में खास है
भारत लौटने के बाद उषा वेंस ने बताया कि हमारे बच्चे हमेशा इस बारे में बातें करते हैं। वे दुनिया के बहुत से जगह घूमने गए हैं लेकिन भारत उनके लिए वास्तव में खास था।
कानून की दुनिया में भी मशहूर वकील
जानकारी के मुताबिक, जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस कानून की दुनिया में मशहूर वकील की पहचान भी रखती हैं। उषा कुशल वक्ता हैं और स्कूल में बांसुरी भी बजाती थीं। इस दौरान वह हिंदू रीति-रिवाज और शाकाहार की इतनी बड़ी प्रशंसक हैं कि अपने पति को भी शाकाहारी बना दिया।
उषा वेंस गर्व से कहती है…
जानकारी के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वेंस को रनिंग मेट बनाने का एलान किया था तभी उन्होंने खुद कहा था कि वह जेडी वेंस से भी ज्यादा होशियार हैं। जेडी वेंस की पत्नी हिंदू परिवार में पैदा हुईं, उनका धर्म हिन्दू है लेकिन उन्होंने एक ईसाई धर्म के लड़के से शादी की। इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी संस्कृति और धर्म को नहीं छोड़ा। इस दौरान सार्वजनिक मंचों पर भी वे गर्व से कहती हैं ‘मुझे हिंदू होने पर गर्व है। मेरे माता-पिता के दिए संस्कार ही मेरी प्रेरणा हैं।’
इसे भी पढ़ें :- PM Modi: असम, सिक्किम और मणिपुर में भारी बारिश का कहर, पीएम मोदी ने दिया हरसंभव मदद का पूर्ण समर्थन