यूक्रेन ने रूस के खिलाफ किया ये बड़ा ऐलान…

कीव। रूस और यूक्रेन में चल रहें युद्ध के बीच यूक्रेन ने आज रूस के साथ अपने सभी व्यापारिक रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया है। हालांकि‍ अब पश्चिमी देश भी युद्ध रोकने के लिए रूस पर लगातार दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, पर आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की(Volodymyr Zelensky) ने रूस के साथ यूक्रेन के व्यापार की समाप्ति को औपचारिक रूप देने का निर्देश दिया है।

इस बीच आज ब्रिटेन की विदेश सचिव लिज ट्रस(Foreign Secretary Liz Truss) ने कहा कि वह युद्ध रोकने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ने वाली हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब और अधिक रूसी बैंकों के खिलाफ नए प्रतिबंधों पर जी 7 भागीदारों के साथ बात हो रही है।

आपको बता दें कि यूक्रेन ने 2021 में रूस के साथ वार्षि‍क आधार पर व्यापार में 38.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी, जिसका मूल्य 10.09 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। वहीं निर्यात 26.5 प्रतिशत बढ़कर 3.44 अरब डॉलर हो गया था और आयात 45.9 प्रतिशत बढ़कर 6.65 अरब डॉलर हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *