27 को भारत में लॉन्च हो रहा है यह स्‍मार्टफोन…

टेक्नोलॉजी। Xiaomi के नए माडल Xiaomi 12 Pro को 27 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी Xiaomi ने ट्विटर के जरिए दी है। हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग इवेंट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि Xiaomi 12 सीरीज के तहत Xiaomi 12 Pro को पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के तहत अन्य दो फोन Xiaomi 12 और Xiaomi 12X लॉन्च हुए थे। Xiaomi 12 Pro में 6.73-inch 1440p LTPO E5 AMOLED display है जाे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। 4,600mAh battery। photography के लिए इसमें 50MP main (Sony IMX 707) sensor, 50MP ultrawide-angle lens, 50 MP portrait sensor दिया है, वहीं सेल्‍फी के लिए 32MP का कैमरा दि‍या गया है।

इसके अलावा इस फोन में snapdragon 8 Gen 1 Processor है। Xiaomi ने फोन का टीजर The Showstopper टैगलाइन के साथ जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *