ये एक्सरसाइज़ तेजी से कैलोरी बर्न करने में है सहायक…

फिटनेस। वेट लॉस करने के लिए कैलोरी बर्न करना जरूरी होता है। वैसे तो रनिंग को कैलोरी बर्न करने का बहुत अच्‍छा तरीका माना जाता है लेकिन हर किसी के लिए रनिंग करना संभव नहीं हो पाता है। जो लोग रेगुलर रनिंग नहीं कर सकते वे कैलोरी बर्निंग एक्‍सरसाइज जैसे हाई इंटेंसिटी वर्कआउट, जंपिंग रोप और स्‍वीमिंग आदि का चुनाव कर सकते हैं। हाई इंटेंसिटी वर्कआउट की मदद से कम समय में तेजी से कैलोरी बर्न की जा सकती है। हाई इंटेंसिटी वर्कआउट में बहुत ज्‍यादा एनर्जी का यूज करना होता है। इन एक्‍सरसाइज से मेटाबॉलिक फंक्‍शन, कार्डियो रेस्पिरेटरी फिटनेस में सुधार होने के साथ ही कैलोरी भी बर्न की जा सकती है। चलिए जानते हैं तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए एक्‍सरसाइज-

हाई-नी रनिंग:-

आधा घंटे की हाई-नी रनिंग से 240 से 355 कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। हाई-नी रनिंग एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है। ये लोअर बॉडी को मजबूत बनाने के साथ ही हार्ट रेट को बढ़ाने में मदद करता है। हाई इंटेंसिटी एक्‍सरसाइज होने की वजह से हाई-नी रनिंग बहुत कम समय में बहुत ज्‍यादा कैलोरी को बर्न करता है। इसे करने के लिए एक स्‍थान पर खड़े होकर दौड़ें और घुटने को जितना ज्‍यादा ऊपर तक उठा सकते हैं उठाएं। हाथों को भी तेजी से ऊपर-नीचे करें।

बट किक्‍स:-
बट किक्‍स एक कार्डियो वर्कआउट है। इसे आधा घंटा करने से 240 से 355 कैलारी बर्न की जा सकती है। ये कुछ हद तक हाई-नी रनिंग की तरह होती है। हाई इंटेंसिटी पर करने से कैलोरी को तेजी से बर्न किया जा सकता है। इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए एड़ी को बट तक उठाएं। ऐसा करते समय हाथों को भी तेजी से पम्‍प करें।

जंपिंग रोप:-
जंपिंग रोप में प्रति मिनट 7.6 से 9.8 कैलोरी बर्न होती है। जंपिंग रोप से हार्ट रेट इंक्रीज होता है और लोअर लेग स्‍ट्रेंथ बढ़ता है। जंपिंग रोप उन लोगों के लिए बेहतर एक्‍सरसाइज है जो कम समय में अधिक कैलोरी बर्न करना चाहते हैं। रोप जंप करने से तेजी से कैलोरी बर्न होती है। 100 से 120 जंप करने से 12 कैलोरी बर्न होती है। 15 से 20 मिनट लगातार रोप जंप करने से करीब 250 से 300 कैलोरी बर्न हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *