मन को शांत रखने में सहायक है ये रत्न

एस्ट्रोलॉजी। रत्न शास्त्र में ग्रहों का शुभ प्रभाव बढ़ाने और अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कई रत्नों के बारे में बताया गया है। इन्हीं रत्नों में से एक है मोती। रत्न शास्त्र में मोती को एक महत्वपूर्ण रत्न माना गया है। मोती का रंग सफेद या फिर क्रीम कलर का होता है और इसे चंद्रमा का कारक माना जाता है। ये चंद्रमा की तरह ही शांत, सुंदर और शीतल होता है। रत्‍न शास्‍त्र के अनुसार जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर होता है, उन्हें मोती धारण करनी चाहिए। चलिए जानते हैं मोती पहनने के फायदे-

मोती धारण करने के लाभ:-

ज्योतिष के अनुसार मस्तिष्क और मन पर सबसे अधिक प्रभाव चंद्रमा डालता है। ऐसे में मन को शांत और दिमाग को स्थिर बनाए रखने के लिए लोग इसे धारण करते हैं। वहीं जिन लोगों को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है या डिप्रेशन रहता हो वो लोग भी मोती धारण कर सकते हैं।

किसे पहनना चाहिए मोती:-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोती को कर्क, धनु और मीन राशि के लोग धारण कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्रमा ग्रह उच्च या सकारात्मक स्थित हो तो वो लोग भी मोती धारण कर सकते हैं।

कैसे धारण करें मोती:-
मोती को हमेशा चांदी की अंगूठी में ही धारण करना चाहिए। मोती रत्न का संबंध चंद्र ग्रह से है, इसलिए इसे सोमवार के दिन प्रातः काल धारण करना चाहिए। इस अंगूठी को हाथ की सबसे छोटी अंगुली में धारण करना चाहिए।

मोती धारण करने के नुकसान :-
मोती धारण करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए इसे धारण करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। यदि आप इमोशनल हैं या आपको गुस्सा ज्यादा आता है तो आपको मोती नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि ये आपकी भावनाओं को और भी उत्तेजित कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *