साल 2023 में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

मनोरंजन। साल 2022 सिनेमा जगत में उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस साल साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहा, जिनमें केजीएफ 2, आरआरआर और कांतारा जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने कमाई के मामले में बॉलीवुड की फिल्‍मों को भी पछाड़ दिया। बॉलीवुड में इस साल भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी और दृश्यम 2 आदि फिल्में रिलीज हुईं। साल 2023 में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें शाहरुख खान की पठान, सलमान खान की टाइगर 3, और साउथ के अभिनेता प्रभास की आदिपुरुष शामिल है।

टाइगर 3:-
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 साल 2023 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। इमरान हाशमी निगेटिव रोल में दिखेंगे। टाइगर 3 को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।

आदिपुरुष:-
आदिपुरुष में साउथ के बेहतरीन अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से काफी चर्चा में है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसकी डेट में बदलाव किया गया। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। फिल्म रामायण पर आधारित है, जिसमें प्रभास ने भगवान श्रीराम की भूमिका अदा की है तो कृति सेनन माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

पठान:-
शाहरुख खान की फिल्म पठान साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। वहीं, जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म से बादशाह खान बड़े पर्दे पर लगभग चार साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था। शाहरुख खान को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह होगा कि यह मूवी कितना बेहतर प्रदर्शन करती है।

इनके अलावा साल 2023 में अर्जुन कपूर की कुत्ते, सिद्धार्थ मल्होत्री की मिशन मजनू, जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की तेहरान और गांधी गोडसे-एक युद्ध जैसी फिल्में भी देखने को मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *