ये है भारत की पांच सबसे खूबसूरत झीलें…

यात्रा। देश विदेश के पर्यटकों को भारत की प्राकृतिक सुंदरता अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के हरियाली, पहाड़, नदियां, झरने और झील किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगती। ऐसे में आप अगर टीवी में दिखने वाली किसी खूबसूरत जगह को देखना चाहते हैं,

तो यह बिल्कुल न सोचें कि वह जगह विदेशों में ही देखने को मिल सकती है। आप भारत भ्रमण पर निकले और यहां एक से बढ़कर एक सुंदरता का अद्भुत नमूना मिलेगा। अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर शांत एहसास को महसूस करना चाहते हैं, तो भारत में स्थित झीलों का लुत्फ उठा सकते हैं।

भारत में वैसे तो कई झीलें हैं, जो काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन आपको यहां भारत की पांच सबसे खूबसूरत झीलों के बारे में बताया जा रहा है। तो अगर आप भी इस बार यात्रा का प्लान बना रहे है, तो इन झीलों को घूमना न भूलें…

Dal Lake
Dal Lake

डल झील- अगर आप भी भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को घूमने निकलेंगे, तो आपको पता चलेगा कि आखिर स्वर्ग क्यों कहते हैं। प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन कश्मीर में डल झील मौजूद है, जिसकी अनोखी खूबसूरती को देखकर हर कोई मग्न मुग्ध हो जाता है। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए डल झील की सैर कर सकते है।

Chilika Lake
Chilika Lake

चिल्का झील:- आपको बता दें कि ओडिशा में स्थित चिल्का लेक भी बहुत ही खूबसूरत झील है। भारत के सबसे बड़े तटीय झीलों में से चिल्का झील को एक माना जाता है। इस झील की सैर करते समय, आपको डॉल्फिन देखने को मिल सकती है।

Loktak Lake
Loktak Lake

लोकटक झील:- मणिपुर में लोकटक झील स्थित है। फ्रेश वाटर लेक के नाम से भी लोकटक झील को जाना जाता है। आपके सारे तनाव को इस झील की खूबसूरती कम कर सकती है। इस झील में सैर करने से आपका मन शांत महसूस करेगा।

सोन बील झील:- सोन बील नाम की एक खूबसूरत झील असम में मौजूद है। आप करीमगंज स्थित इस झील को गर्मियों के मौसम में घूमने जा सकते हैं। यहां झील के कुछ हिस्से में सर्दियों के दौरान खेती भी होती है।

Wular Lake
Wular Lake

वूलर झील, जम्मू और कश्मीर:- कश्मीर में वूलर झील भी स्थित है। इसे सबसे सुंदर झील कह सकते हैं। यह देश की सबसे ज्यादा ताजे पानी की झीलों में से एक है। इतना ही नहीं वूलर झील को एशिया में मीठे पानी की सबसे लंबी झील भी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *