हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के है आसार…..

हिमाचल प्रदेश। मौसम विभाग के अनुसार आठ मार्च की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हिमाचल प्रदेश सहित पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है।

वहीं आठ मार्च को मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसके बाद नौ और 10 मार्च को भी कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। नौ मार्च को मैदानी व मध्य पर्वतीय एक-दो भागों में गरज के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इन भागों के लिए आज भी अलर्ट जारी हुआ है। 11 मार्च को सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *