Solar Mission: आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

Aditya L1: सूर्य मिशन आदित्‍य एल 1 आज सफलतापूर्वक लॉन्‍च हो गया है। भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य -एल1 के सफल लॉन्च पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो और उसके वैज्ञानिकों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य -एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो और हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *