Redmi 12C भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

टेक्‍नोलॉजी। रेडमी का नया फोन Redmi 12C भारत में आने के लिए तैयार है। Redmi 12C एक सस्ता फोन है जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि Redmi 12C के भारतीय वेरियंट को भी चाइनीज वेरियंट की डिजाइन में भी पेश किया जाएगा। जानकारी मिली है कि  Redmi 12C को भारत में MWC 2023 से पहले लॉन्च किया जाएगा जो कि 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच बार्सिलोना में होने जा रहा है। Redmi 12C फोन Redmi 10C का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

स्‍पेशिफिकेशन :-
एक रिपोर्ट के अनुसार Redmi 12C में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU भी होगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। Redmi 12C को चीन में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। फोन को 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi 12C को लेकर रेडमी इंडिया ने अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

Redmi 12C के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक होगा और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग मिलेगी। Redmi 12C को चीन में 699 चीनी युआन यानी करीब 8,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। Redmi 12C के साथ हाईब्रिड डुअल सिम सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में LPDDR4X रैम और eMMC 5.1 मेमोरी है। फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *