जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा निस्तारण: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड। गोपेश्वर में जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब एक घंटे तक जनता की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। यदि जिला स्तर की समस्याएं सचिवालय तक पहुंचीं तो उस समस्या का सख्त तरीके से संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा में पहुंचने वाले तीर्थयात्री को यदि किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो इसके लिए संबधित जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जवाबदेही होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा के लिए कई घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह हेलीकॉप्टर से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर पहुंचे थे। भाजयुमो कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंच। उन्होंने कहा कि डीएम प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक जनता की समस्याएं सुनेंगे। यदि जिला स्तर की समस्याएं सचिवालय तक पहुंचीं तो उस समस्या का सख्त तरीके से संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से व्यवसायियों को राहत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम को मास्टर प्लान के तहत संवारा जा रहा है। ऑलवेदर रोड और रेल परियोजना कार्य प्रगति पर है। इस दौरान सीएम ने गोपेश्वर पीजी कॉलेज की वार्षिक पत्रिका माधुरी और डा. एसएस रावत की ओर से लिखित हिमालय का पर्यावर्णीय इतिहास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा पुस्तक का विमोचन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *