">

घर में लगाएं ये फूल वाले पौधे, मिलेगी मानसिक शान्ति

वास्‍तु। घर हो या ऑफिस हरे-भरे पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है। हरे-भरे पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि ये मन को भी सुकून देते हैं। अगर घर में पौधे लगे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। कुछ पेड़ पौधे तो केवल सजावट के लिए लगाएं जाते हैं वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो घर में तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं।

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में लगाने से समृद्धि आती है। वास्तु के अनुसार घर में फूल वाले पौधे लगाने का भी बहुत महत्व होता है। फूलों वाले पौधे तनाव से मुक्ति दिलाते हैं। साथ ही इन्हें देखकर मानसिक शांति भी मिलती है। इन पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों वाले पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाना काफी शुभ माना गया है। आइए जानते हैं जीवन में खुशहाली लाने वाले 5 फूलों के बारे में…. 

चम्पा:-
चम्पा का फूल धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है। इसके फूलों का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। इसके फूलों में खुशबू होने की वजह से चम्पा का पौधा वातावरण को शुद्ध करने के लिए लगाया जाता है।

मोगरा:-
वास्तु के अनुसार, मोगरे का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है। मोगरे के फूल गर्मियों में खिलते हैं। इसकी भीनी-भीनी खुशबू दिमाग को तरोताजा बनाती है और गुस्से को शांत करती है।

गुलाब:-
ज्यादातर लोग अपने घर में गुलाब का पौधा लगाना पसंद करते हैं। ये फूल औषधीय गुणों से भी भरपूर है। गुलाब की खुशबू से न सिर्फ मन शांत होता है बल्कि तनाव भी दूर होता है। इसलिए इसे घर में जरूर लगाना चाहिए।

चमेली:-
वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में चमेली का पौधा होना शुभ माना जाता है। इसके घर में होने से परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

पारिजात:-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पारिजात को बेहद शुभ माना गया है। जिस घर में पारिजात के फूल होते हैं वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *