पाकिस्‍तान के लिए बढ़ी मुश्‍किलें, भारत ने इन सभी पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध   

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है। इसका बहुत ही ज्यादा असर सेंधा नमक और मेवे के कारोबार पर पड़ा। इस दौरान व्यापारियों ने सेंधा नमक के ऑर्डर निरस्त कर दिए हैं और नए ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है।

जनपद में इनका काफी अच्छा-खासा कारोबार है। सेंधा नमक की हर महीने 250 से 300 टन, 550-600 टन छुहारे, 15 टन में पिस्ता-काली किशमिश और सब्जा के बीज का व्यापार होता है। पाकिस्तान से आयात बंद होने के वतह से थोक विक्रेताओं ने सेंधा नमक के बड़े ऑर्डर रद्द कर दिए हैं। जिससे लोगों को व्‍यापार करने में परेशानी हो रही है।

पवनदीप कपूर आगरा किराना कलर एंड केमिकल कमेटी के सदस्य है इनका कहना है कि जिले में मेवे के लगभग 30 थोक व्यापारी हैं। हमारे यहां मुनक्का, पिस्ता, अंजीर अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते आते हैं। आगरा में 25-30 टन अंजीर, 40-50 टन मुनक्का का व्यापार है। लेकिन अब दूसरे देशों के रास्ते से इनका आयात होगा। क्‍योंकि भारत ने अब इस आयातों पर भी रोक लगा दी है। यातायात का खर्च बढ़ने से इन सब चीजों का असर उनकी कीमतों पर पड़ेगा। वैसे, देशहित में पूरा व्यापारी वर्ग भारत सरकार के निर्णय के साथ खड़ा है।

सूती कपड़ों की कीमतों पर बुरा प्रभाव

आगरा के व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया है कि पाकिस्तान से आयात बंद होने से सूती कपड़ों की कीमतों पर असर पड़ सकता है। क्‍योंकि वहां से कपास का आयात होता है। अब सूती कपड़ों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इससे शर्ट, धोती, अंडरगारमेंट, महिलाओं के परिधान बनाए जा रहे हैं। ऐसे में सूती कपड़ों की कीमत बढ़ सकती है। पाकिस्तान से आयात बंद होने से हमारे देश में चंद पर ही असर पड़ेगा, लेकिन पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा।

इसे भी पढ़ें :- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच वायु सेना प्रमुख ने PM मोदी से की मुलाकात, रक्षा मामलों पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *