Nuclear weapon: भारत अपने परमाणु हथियारों को और बेहतर बनाने के लिए लगातार जुटा है. पिछले कुछ सालों में कई नये हथियार सेना में शामिल किये गये हैं. इसके अलावा कई नये सिस्टम पर अभी काम चल रहा है. इनका मकसद परमाणु हथियार ले जाने वाले मौजूदा लड़ाकू विमानों, जमीन से दागी जाने वाली मिसाइलों और समुद्र से हमला करने वाली सिस्टम को अपग्रेड करना या उनकी जगह नई तकनीक लाना है.
परमाणु जखीरे में 190 हथियार होने का अनुमान है, जिनमें वर्तमान में निर्मित की जा रही नई मिसाइलों के लिए 30 अतिरिक्त परमाणु हथियार भी शामिल हैं. ये दावा ओपन सोर्स, सरकारी डेटा और कमर्शियल सैटेलाइट्स से ली गई तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, भारत ने 140 से लेकर 225 परमाणु हथियार तक के लिए पर्याप्त सैन्य प्लूटोनियम का उत्पादन किया होगा और 190 तक तैयार कर लिए होंगे. कई और हथियार प्रणालियों के विकास के साथ, देश के (परमाणु) हथियार जखीरे में और बढ़ोतरी होने की संभावना है.”
आपको बता दें कि भारत ने नो-फर्स्ट-यूज यानी पहले इस्तेमाल न करने की नीति अपनाई और वह अब भी इस नीति का पालन कर रहा है. भारत सरकार ने हाल में संसद को बताया था वह भरोसेमंद न्यूनतम प्रतिरोध और परमाणु हथियारों का ‘पहले इस्तेमाल न करने’ की नीति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
इसे भी पढ़ें:-यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये सभी ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट