जानिए आज का राशिफल….

मेष- मेष राशि वाले आज आपको शासन व सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आपको पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा और आपके कुछ अच्छे मित्र भी बनेंगे। आपको संतान के भविष्य को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह अपना रास्ता स्वयं ढूंढ लेंगे।
वृष- वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आप अपनी प्राथमिकता के आधार पर कार्य का चयन कर सकते हैं। यदि आपने प्रथमिकता के आधार पर कार्य नहीं किए तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें, क्योकि आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, जिसके कारण अपने व्यापार मे सभी लाभ आसानी से कमा पाएंगे।
मिथुन- मिथुन राशि वाले आज आप व्यर्थ का व्यय करने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है और आपका संचयित धन भी समाप्त होने से कोई नहीं रोक सकता। पिताजी के शारीरिक कष्ट में इजाफा हो सकता है, थोड़ी सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है। आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी रहेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क- कर्क राशि वाले आज का दिन आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपके ससुराल पक्ष से साले अथवा किसी और सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और आपके रिश्तें में मजबूती आएगी, जिसके कारण आपके जीवनसाथी भी आपसे प्रसन्न होगी। आज आपको किसी भी कानूनी कार्य में ढील नहीं देनी है, नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आप अपनी किसी मन की इच्छा को अपने पिताजी से बता सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने जा सकते हैं।
सिंह- सिंह राशि वाले आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनको कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं व उनकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जिसके कारण उनका मेलजोल और बढ़ेगा व उनके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आज आपको यदि व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपके घर में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल किसी उत्सव जैसा रहेगा और परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए ग्रह के कार्यों  को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कार्यक्षेत्र की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है और आपको कोई भारी नुकसान भी हो सकता है। आज आप अपनी किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आज आप सायंकाल के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी, जागरण, माता की चौकी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपका अपनी जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा, क्योंकि आज आप उन्हें यदि किसी कार्य को करने के लिए मना करेंगे, तो वह आपकी बात अवश्य मानेगी।
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है, क्योंकि आज छोटे व्यापारियों को भी व्यापार में लाभ के अवसर मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसके कारण उनके काफी कर्ज भी समाप्त होंगे, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों के कार्य क्षेत्र में आज कुछ व्यवधान आ सकते हैं, उनके सहयोगी आज उनकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण उनके अधिकारी उनसे नाराज हो सकते हैं। आज यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आप दोस्तों के कहने में आकर बाहर का खान पीन खा सकते हैं, जिसके कारण आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सफलता मिलती दिख रही है। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आप उनके लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्य आपको भरपूर सहयोग देंगे, जो लोग आज साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करने के लिए हाथ आजमा रहे हैं, तो उन्हे सफलता मिलती  दिख रही है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य की भविष्य की योजना पर बातचीत कर सकते हैं।
आज आपके व्यापार में कुछ उलझनों जैसी स्थिति रहेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपका अपने सहयोगियों से भी कोई बात विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है, नहीं तो आपको व्यवसाय में कार्य करने में परेशानी होगी। नौकरी से जुड़े जातक यदि आज अपने किसी साथी की बातों में आकर किसी  निर्णय को लेगे, तो उनका वह निर्णय गलत होगा। आज आपको किसी भी निर्णय को अपनी बुद्धि व विवेक से ही लेना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं।
आज का दिन आपके पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपने आर्थिक मामलों में सुधार लाना होगा, इसलिए यदि आप अपने धन को लॉटरी, शेयर बाजार आदि में निवेश करेंगे, तो वह धन आपको बाद में दोगुना होकर मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने की सोच सकते हैं। आज आपकी माताजी व जीवनसाथी में कोई बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो दोनों की सुनना बेहतर रहेगा, जो लोग किसी अपने परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, तो उन्हें आज उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को भी आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *