जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने की सोच सकते हैं, लेकिन आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके उन कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपने यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उससे आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, क्योंकि उनको कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें आप को रुकना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आप अपना धन धर्म-कर्म के कार्य में लगाएंगे, जिससे आप का मनोबल और ऊंचा होगा। आपको अपने किसी भी प्रयोजन से बातचीत करते समय एक बार अवश्य सोचना होगा, नहीं तो आपकी बात का बुरा माना जा सकता है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि किसी समस्या के कारण परेशान हैं, तो आज उसका समाधान अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की किसी योजना को बना सकते हैं, जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आप अपने भाई को कुछ धन उधार भी दे सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय रहेगा, जिसके कारण आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई हर्षदायक समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको भी वेतन वृद्धि अथवा पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार के सदस्यों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे, जिसे देखकर प्रसन्नता होगी। प्रेम के मामले में आपको आज थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपका साथी किसी की बातों में आकर आपसे झगड़ा कर सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं को भी बनाएंगे। आज आप अपने साथी के साथ मिलकर किसी नये प्रोजेक्ट पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान की कुछ समस्याओं के लिए अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो संतान किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है। आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, जो आपको अवश्य करना है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता दिलवाने में सहायक हो सकता है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और दूरदर्शिता की पूरी-पूरी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। हालांकि माता-पिता का स्वास्थ्य अभी भी खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक होगा। सुदूर यात्रा से सफलता के मार्ग खुलेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गहमागहमी समाप्त होगी और प्यार की वृद्धि होगी। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी। वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आप अपने भविष्य के कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए बिजनेस को भी कराने की सोच सकते हैं। आज आपके संतान के कुछ किए गए कार्य से खानदान व कुल का नाम रोशन होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज विवाह योग्य जातकों को कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है, जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको भी आज कोई बेहतर ऑफर मिल सकता है और वह उसमें जा भी सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले परिवार में तनाव के साथ-साथ किसी बड़ी योजना पर विचार विमर्श हो सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अत्यधिक काम से थकान का अनुभव होगा। दोपहर बाद कामों में सफलता मिलेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता मिलेगी और संतान से सुख मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *