जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज अपने घर परिवार में भी अपनी किसी बात को लोगों के सामने रखने में हिचकिचाएंगे, जिसके कारण आपका कोई कार्य भी बिगड़ सकता है, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना है। आज आपको बाहर के भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको गैस, पेट दर्द, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपनी संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की भी सोच सकते हैं, जिससे उनके करियर में तरक्की होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है, जिसके कारण उनका जीवनसाथी से वाद-विवाद रहेगा, लेकिन उन्हें उसे खत्म करने की पूरी कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आज आप अपने घर परिवार के छोटे-मोटे कार्यों के लिए अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज विद्यार्थियों के लिए दिन प्रसन्नतादायक रहेगा, क्योंकि उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे व्यापारियों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी उस एनर्जी को सही काम में लगाएं और व्यर्थ ना करें, इसीलिए आज आप अपने पिछले समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना चाहिए, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी और एक अच्छा बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपने अपने संचित धन को खर्च किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे करने से पहले आपको अपने आय और व्यय को ध्यान में रखना होगा। जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं, उनको आज लाभ मिलने की पूरी संभावना मिलती दिख रही है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सभी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें। आज आप अपने आप को मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी निर्णय आसानी से ले पाएंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह उसमें भी अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आप अपने अंदर आलस्य महसूस करेंगे, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा और आप अपने बिखरे व्यापार को भी ऐसे ही छोड़ देंगे, लेकिन बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य हो, तो उसे ना लटकाए नहीं, तो वह और लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे और आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको आपके व्यापार का लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम है, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं और वह भविष्य में उनको दोगुना होकर वापस मिलेगा। आज आप अपने किसी प्रियजन की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए धन को लेकर मदद भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *