अपने फोन में जरुर रखें ये सरकारी एप्‍स…

काम की खबर। आज पूरी दुनिया एप और वेबसाइट के भरोसे चल रही है। यदि आप किसी सरकारी एप्स की तलाश में हैं तो आपको कई सारे काम के एप्स मिल जाएंगे, हालांकि इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। आप में से बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि भारत सरकार के पास अपना एप स्टोर भी है जो कि गूगल के प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर का मुकाबला करता है। आज हम आपको कुछ सरकारी मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो कि आपके बहुत काम आएंगे।

M Aadhaar:-  
लोगों के लिए UIDAI का एम-आधार एप बहुत काम का है। इसमें लोगों को कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। लोग इस एप में आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। साथ ही लोग अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को भी सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज 45 एमबी है। जरूरत पड़ने पर आप इस एप के जरिए भी आधार कार्ड दिखा सकते हैं।

GST rate Finder App:-
इस एप को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने वित्त मंत्रालय की मदद से तैयार किया है। इस एप से आप जीएसटी रेट के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यदि आप कोई सामान खरीद रहे हैं तो आप एप की मदद से रियल टाइम में जीएसटी की दर पता सकते हैं।

MyGov App:-

इस एप से आप भारत सरकार और भारतीय राजनीति के सभी अपडेट पा सकते हैं। इस एप की मदद से आप भारत सरकार को सुझाव भी दे सकते हैं। माय जीओवी की वेबसाइट भी जिस पर सरकार से जुड़ी सभी तरह की जानकारी दी गई है।

ePathshala App:-

इस एप को NCERT ने तैयार किया है। इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ई-पाठशाला मोबाइल एप से आप ई-बुक्स पढ़ सकते हैं। इसमें आप अपनी किताबों की लिस्ट भी बना सकते हैं। यह एप पूरी तरह से फ्री है।

DigiLocker:-
डिजिलॉकर एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर मौजूद है। लोग इस एप में जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। इसमें आप अपने कॉलेज के सर्टिफिकेट भी सेव करके रख सकते हैं। इससे लोगों को हमेशा अपने साथ दस्तावेजों की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एप बहुत ही काम का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *