जेईई मेन सत्र-1 का रिजल्‍ट जारी…

एजुकेशन। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन के पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित जेईई मेन 2022 के लिए परिणाम दो चरणों में जारी होंगे। जेईई मेन 2022 के पहले चरण के परीक्षा परिणाम जारी हो गए हैं।

एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर पहले ही जेईई मेन की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी थी। इसमें चार प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया गया था। जिनके अंक सामान्यीकरण में जोड़े गए हैं। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी।

जून में शुरू हुई थी परीक्षा:-

जेईई-मेन जून 2022 सत्र की शुरुआत 23 जून, 2022 से की गई थी। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 23 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी।

कैसे डाउनलोड करें जेईई मेन का रिजल्ट?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ac.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 1 रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  5. अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।

एनटीए की ओर से जेईई मेन के दूसरे चरण के समापन के बाद दोनों चरणों के लिए संयुक्त रैंक जारी की जाएगी। उसी रैंक के आधार पर फाइनल कट ऑफ जारी होगी। एनटीए छात्रों द्वारा प्राप्त पर्सेंटाइल स्कोर के सामान्यीकरण के बाद रैंक सूची और कट ऑफ अंक तैयार की जाएगी। शीर्ष 2.50 लाख रैंक उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा भाग लेने का मौका मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *