JEE Main जून का परिणाम आज हाे सकता है जारी

एजुकेशन। NTA की ओर से जल्द ही जेईई मेन के पहले चरण का रिजल्ट जारी किया जाना है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित जेईई मेन 2022 के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम आज को जारी हो सकते हैं।

पहले चरण के लिए एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। इसमें चार प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया गया है। जिनके अंक सामान्यीकरण में जोड़े जाएंगे। अब जल्द ही पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी।

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई-मेन जून 2022 सत्र की शुरुआत 23 जून, 2022 से की गई थी। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 23 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *