भारत को मिली शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी…..

हिमाचल प्रदेश। शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी भारत को मिल गई है। यह प्रतियोगिता पहले रूस में होनी थी, लेकिन यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते यह मेजबानी भारत को दी गई है। यह प्रतियोगिता जुलाई या अगस्त महीने में करवाई जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कंबोज ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण आयोजन स्थल को बदला गया है। अब भारत को इसकी मेजबानी मिली है। तमिलनाडु में प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

इस उपलब्धि का श्रेय अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर और महासचिव भरत सिंह को जाता है। प्रतियोगिता में लगभग 180 देशों के करीब 2500 चेस मास्टर हिस्सा लेंगे। कंबोज ने कहा कि पहले एक साथ इतने देशों ने भारत में किसी भी खेलकूद स्पर्धा में भाग नहीं लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *